नदीम मेमन के नेतृत्व में किया गया शूरवीर राजा गुरु बालक दास जयंती पर प्रसादी वितरण, उनके आदर्शों को किया गया याद

Under the leadership of Nadeem Memon, Prasad was distributed on the birth anniversary of brave king Guru Balak Das, his ideals were remembered.

नदीम मेमन के नेतृत्व में किया गया शूरवीर राजा गुरु बालक दास जयंती पर प्रसादी वितरण, उनके आदर्शों को किया गया याद

रायपुर/खैरागढ़ : खैरागढ़ में समाज सेवी युवा नेता नदीम मेमन के नेतृत्व में महान प्रतापी शूरवीर राजा गुरु बालक दास जयंती पर प्रसादी वितरण किया गया. शूरवीर राजा गुरु बालक दास जयंती पर जयस्तंभ चौक में जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन के नेतृत्व में प्रसादी वितरण कर उनके आदर्शों को याद किया गया.
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित क्षेत्र केसीजी के जिला अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि यतेंद्रजीत सिंह “छोटू”, सूरज महिलकर, नजीम सोलंकी, शिवम यादव, जावेद खान, इजहार खान, हिमांशु वर्मा, राजू सिंह, एहतेशाम खान, सुहैल खान “रानू” सहित बड़ी तादाद में युवा मौजूद रहे.
राजा गुरु बालक दास जी गुरू घासीदास जी और माता सफुरा के द्वितीय सुपुत्र है. जिसका जन्म भादो कृष्ण पक्ष अष्टमी 1795 को गिरौदपुरी में हुआ था. इनके एक बहन सहोद्रा और तीन भाई अमरदास, आगरदास, अड़गढ़िया दास थे.
बालकदास बाबा जी के पत्नी का नाम नीरा माता था. गुरु बाबा जी का ससुराल - नवलपुर ढारा था. गुरु बाबा बालकदास जी के एक पुत्र साहेबदास बाबा जी और दो पुत्री गंगा और गलारा माता थी.| गुरुबाबा जी का मुख्य अंगरक्षक- जुड़वां भाई सरहा और जोधाई थे गुरु बाबा जी का मुख्य सवारी हाथी और घोडा था. हाथी का नाम - दुलरवा और घोड़ा का नाम - सांवल मणि था.
गुरुबाबा जी के परम मित्र राजा वीर नारायण सिंह थे. दोनों राजा थे. दोनों मिलकर जनकल्याणकारी का काम करते थे. राजा गुरु बालकदास बाबा जी को अंग्रेजो द्वारा राजा की उपाधि - सन 1820 में दिया गया. वे मुख्य रुप से कंठी और सोने के ताग का सततागी जनेऊ धारण करते थे. (अभी भी सतनामी समाज में शादी में दुल्हेराजा का जनेऊ फोरने का रिवाज है. जिसमें महिलाओं से गीत गाते सुन सकते हैं कि हमरो गोसाईं बाबा के दुई झन बेटवा पहिरे हे सोन के जनेऊ ) राजसी ठाठ बाट में रहते थे. हाथी घोड़ा में सवार करते थे. और स्वर्णजड़ित मूठ के तलवार धारण करते थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t