धान खरीदी नीति का उल्लंघन, भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कई समिति प्रभारियों को किया सस्पेंड

Violation of paddy procurement policy, major action taken by district administration on serious lapses during physical verification, several committee in-charges suspended

धान खरीदी नीति का उल्लंघन, भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कई समिति प्रभारियों को किया सस्पेंड

रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. जिसके तहत दुर्ग जिले में भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है.
जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला में अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के मुताबिक रिकॉर्ड से 282 बोरों द्वारा कुल 112.80 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया. जिसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल है.
इसी तरह सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी के भौतिक सत्यापन में भी भारी विसंगति मिली. जहां कुल 181 बोरा एक्स्ट्रा धान पाया गया और स्टॉक में मोटा धान (+437 बोरा) तथा सरना धान (-258 बोरा) के आंकड़ों में भारी फर्क देखा गया. इन दोनों ही केंद्रों पर धान की स्टेकिंग अव्यवस्थित पाई गई. जो शासन की धान खरीदी नीति का साफ उल्लंघन है.
इस घोर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सेवा नियम 2018 के नियम 16.4 के अंतर्गत ’दुराचरण’ की श्रेणी में आने वाले आचरण के परिप्रेक्ष्य में, सक्षम प्राधिकारियों ने खिलोराकला के समिति प्रभारी देवदत्त पटेल और कन्हारपुरी के समिति प्रभारी सेवाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t