CSPDCL का अधिकारी ठेकेदार से पैसा लेता कैमरे में कैद, त्रस्त होकर ठेकेदारों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, साहब के चुनाव के लिए फंड इकट्ठा करना जरुरी!
CSPDCL officer caught on camera taking money from contractor, distressed contractors made a video and made it viral, it is necessary to collect funds for the sir's election!
रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी स्थित CSPDCL मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या का एक ठेकेदार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है. दावा है कि ठेकेदार बिलासपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है. मौर्या उससे काम करने और बिल के एवज में पैसा ले रहे हैं. इसके बाद ठेकेदार कुछ पैसा निकाल उसी ऑफिस में कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों को दे रहे है. बाद में एक राशि एक अन्य अधिकारी को दी जाती है.
चौंकाने वाली बात यह है कि हरे हरे नोट गिनते दिख रहे अधिकारी मुरली मौर्य किसी दूर दराज़ जगह पर नहीं बल्कि अपने केबिन में बैठे हैं. चीफ इंजीनियर के कमरे से लगा हुआ है. आप इससे अंदाजा लगा लीजिए कि CSPDCL के प्रोजेक्ट ऑफिस में पैसों के लेनदेन का कितना ज्यादा खुला खेल चल रहा है. और यह अधिकारियों के सामने चल रहा है तो इसमें उनकी क्या संलिप्तता होगी इसका भी अंदाजा लगा ही सकते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद मीडिया के साथी मुरली मौर्या से संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है.
साहब लड़ेंगे चुनाव, मैं फंड इकट्ठा कर रहा हूँ
वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी और ठेकेदार बता रहे हैं कि मुरली मौर्या ठेकेदार और सप्लायरों को कहते हैं कि साहब चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. भाभी मैडम लगातार कोरबा के आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हैं. एक्सटेंशन खत्म होने के पहले साहब फिर एक्सटेंशन के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं. शिविर में भाषण देकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. चुनाव के ठीक पहले एक्सटेंशन खत्म कर ख़ुद इसी फंड से टिकट का जुगाड़ करेंगे. इसलिए जो काम करवाना है फंड देकर करवा लो. साहब विधायक बन गए तो और भी भला हो जाएगा.
साहब का करीबी, हर बड़ी जिम्मेदारी मौर्य को ही
यह वीडियो तेजी से विभाग में वायरल हो रहा है. जिसके साथ यह भी चर्चा तेज हो गई है Md के बेहद करीबी मौर्य लंबे समय से यह खेल कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक MD बनने के पहले कंवर साहब लंबे समय तक इसी ऑफिस में CE थे। इस दौरान मुरली मौर्य उनके खास बन गए. MD बनने के बाद साहब ने बिजली सप्लाई के लिए करोड़ों के सामान जैसे तार, खंभे और महंगे सामान की खरीदी की जिम्मेदारी मौर्या को दे दी. जिससे मौर्या के कलेक्शन का काम आसान हो गया है. सप्लायरों से मोटा कमीशन और बदले में घटिया सामान की खरीदी की चर्चा विभाग में आम है. अधिकारियों में चर्चा आम है कि गर्मियों में लोड बढ़ते ही बार बार सामान जल जाना, उड़ जाना आग लग जाना इसी तरह के भ्रष्टाचार की परिणति है.
भ्रष्टाचार में मौर्या को मिल चुका है वरद हस्त
ये वही अफसर हैं मुरली मौर्या कार्यपालन अभियंता जिन्हें कुछ समय पहले ठेके में अनियमितता मेसर्स बजरंग इलेक्ट्रिकल के सबस्टेशन टेंडर में दोषी पाए जाने के कारण पखांजूर ट्रांसफर किया गया था. लेकिन साहब की धाक देखो इसी मामले में मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद को हटाकर लूप लाइन में डंगनिया भेजा गया. लेकिन ये दूध देने वाले अधिकारी अभी तक रायपुर से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं.
पिछल भ्रष्टाचार में बचने के बाद मोर्या के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं जिसके कारण अब ये खुले आम ऑफिस में नोट गिन रहे हैं.
ठेकेदार बताते हैं कि मौर्या किसी देवांगन और बसंत की तिकड़ी बनाकर यह काम करते हैं ।ये सौ रुपये में अस्सी रुपये ऊपर पहुंचाते हैं. 20% खुद रखते हैं. सामग्रीगुणवत्ता निरीक्षण कार्य इसी दागी अधिकारी से करवाते हैं. ताकि मोटा लिफाफा मिल सके. जबकि विभाग में दुसरे अफसर भी है.
नोट - कथित वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि ताजा खबर नहीं करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



