तेज रफ्तार हाईवा और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार, पसरा मातम, तलाश में जुटी पुलिस
High-speed Hyva truck and car collide head-on; two killed on the spot, driver flees leaving the truck behind; mourning prevails as police launch a search.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कुनकुरी के जूता-चप्पल दो व्यवसायी कार में सवार होकर उड़ीसा से कुनकुरी जा रहे थे. तभी लवाकेरा के पास सामने से आ रहे हाईवा ट्रक ने कार को ऐसा टक्कर मारा कि कार सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. टक्कर की वजह से शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला.
पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती आंच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस हाईवा चालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर फैल गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक अपने क्षेत्र में व्यवसाय की वजह से परिचित थे. लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



