पूजा-पाठ के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी, शेयर ट्रेडिंग का झांसा, जान से मारने की धमकी, आरोपी पवन बधोरिया इंदौर से गिरफ्तार

Woman swindled out of ₹85 lakh under the guise of religious rituals; lured with promises of share trading and threatened with death; accused Pawan Badhoria arrested from Indore.

पूजा-पाठ के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी, शेयर ट्रेडिंग का झांसा, जान से मारने की धमकी, आरोपी पवन बधोरिया इंदौर से गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में विश्वास का फायदा उठाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने महिला को पहले पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया और फिर शेयर बाजार में निवेश से भारी मुनाफा कमाने का सपना दिखाया. इसी बहाने उसने करीब 85 लाख रुपये अपने कब्जे में कर लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की आरोपी पवन बधोरिया से पहचान वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई. मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. इसी दौरान महिला ने अपने परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियों का जिक्र किया. आरोपी ने खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जो विशेष पूजा-अनुष्ठान करवाकर समस्याओं का समाधान करा सकता है. इसके साथ ही उसने शेयर ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा फायदा कमाने का भी भरोसा दिलाया.
धीरे-धीरे आरोपी पवन बधोरिया ने महिला का भरोसा जीत लिया. वह कभी धार्मिक अनुष्ठान का खर्च बताकर तो कभी निवेश का हवाला देकर अलग-अलग समय पर रकम लेता रहा. महिला को भरोसा था कि उसे जल्द ही फायदा होगा. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई फायदा हुआ और न ही उसकी रकम वापस मिली.
जब महिला ने अपने पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी पवन बधोरिया लगातार बहाने बनाता रहा. आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर भी महिला को टालने की कोशिश की. बाद में पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी.
इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और मिली खबर के आधार पर मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश दी. जहां से पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं.
फिलहाल आरोपी पवन बधोरिया को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह की प्लान बनाकर दुसरे लोगों से भी ठगी तो नहीं की है.
आरोपी
पवन बधोरिया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?