कबीरधाम धान घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी गंगादास के घर छापेमारी, 16 लाख नगद बरामद, बैंक पासबुक और कंप्यूटर जब्त, मचा हड़कंप

Major revelation in the Kabirdham paddy scam: Raid conducted at the home of procurement center in-charge Gangadas; ₹16 lakh in cash recovered, along with bank passbooks and a computer; the incident has caused a stir.

कबीरधाम धान घोटाले में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी गंगादास के घर छापेमारी, 16 लाख नगद बरामद, बैंक पासबुक और कंप्यूटर जब्त, मचा हड़कंप

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में सामने आए धान घोटाले में पुलिस ने आरोपियों के घरों और कार्यालय की तलाशी ली है. लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में तलाशी के दौरान 16 लाख नकद रकम, बैंक पासबुक, कंप्यूटर और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले में सामने आए धान घोटाले की जांच अब तेज हो गई है. धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस अब आरोपियों के घरों और कार्यालयों में लगातार दबिश देकर सबूत जुटा रही है.
खरीदी केंद्र प्रभारी के घर छापा
इसी कड़ी में शुक्रवार को लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक और कई अहम दस्तावेज मिले. कार्यालय कंप्यूटर, जिन्हें जब्त कर जांच में शामिल किया गया है.
जल्द पकड़े जाएंगे फरार आरोपी : पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई अभी जारी है और सभी नामजद आरोपियों के घरों एवं कार्यालयों में भी इसी तरह दबिश दी जाएगी. पुलिस का कहना है कि, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. धान घोटाले की जांच में लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?