घर में काम करने आई, अलमारी साफ कर गई, नौकरानी ने पति-जीजा संग मिलकर किया 12 लाख के गहने चोरी, तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

The maid, who came to work in the house and cleaned the cupboard, connived with her husband and brother-in-law to steal jewellery worth 12 lakh rupees. All three accused were arrested and the jewellery was recovered.

घर में काम करने आई, अलमारी साफ कर गई, नौकरानी ने पति-जीजा संग मिलकर किया 12 लाख के गहने चोरी, तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

दुर्ग : पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि नौकरानी ही निकली. जिसने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे. तीनों के कब्जे से 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया गया है. यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आशीष नगर रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में काम ज्यादा होने की वजह से एक महिला मालती ध्रुव को दो दिनों के लिए काम पर रखा था. लेकिन काम खत्म होने के बाद जब अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने नहीं दिखे. तब दुर्गा प्रसाद के होश उड़ गए.
उन्होंने 27 मई को नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मई को सुबह अपने घर की आलमारी को खोलकर देखने पर पर्स से 14.5 ग्राम का सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथिनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के 3 जोड़ी टॉप्स गायब मिले. दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के दौरान संदेही घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव उसके पति देवीलाल ध्रुव और आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी को थाना तलब कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया. जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी मालती ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 19 मई 2026 को दुर्गाप्रसाद नागपुरे के घर के आलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी कर अपने पति देवीलाल और जीजा हेमलाल मांडवी की मदद से कुछ गहनों को मुथूट फ़ाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है. जिसका रसीद और मोबाईल फोन, एक लाख नगद, एक स्कूटी, तीन मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने इस तरह 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है.
इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील किया कि घरों में काम करने वाले नौकर-नौकरानियों का पुलिस सत्यापन जरुर कराएं. साथ ही कीमती सामान और जेवरात को सुरक्षित स्थान पर रखने और अनजान व्यक्तियों पर फौरन भरोसा न करने की सलाह दी गई है. यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि घरेलू कामगार रखते समय सतर्कता और सत्यापन बेहद जरूरी है. क्योंकि छोटी सी लापरवाही लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t