शराब दुकान खुलने की खबर से महिलाओं का हल्ला बोल, क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश, रैली निकालकर महिलाएं कर रही जमकर विरोध में उमड़ा जनसैलाब
Women protested the opening of a liquor store, villagers in the area. A large crowd gathered in protest, including a rally by women
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में सीपत थाना क्षेत्र के खम्हारिया में नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं जन प्रतिनिधि ने खम्हारिया बस्ती में प्रभात फेरी निकाल जमकर विरोध किया.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र के खम्हारिया में नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं जन प्रतिनिधि ने खम्हारिया बस्ती में प्रभात फेरी निकाल कर गांव-गांव को नशामुक्त बनाने के मकसद से अब महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है.
खम्हरिया क्षेत्र में शासन द्वारा शराब दुकान खोलने की तैयारी के विरोध में गुरुवार को आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने सडक़ों पर उतरकर एकजुट आवाज बुलंद की लुतरा, सोंठी, उड़ागी, मड़ई, जुहली और बनियाडीह ग्रामों की महिलाएं बड़ी तादाद में खम्हरिया पहुंचीं और शराब बंदी लाओ-गांव बचाओ के नारे के साथ रैली निकालते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण किया. महिलाओं ने कहा कि अब गांव को नशामुक्त बनाने की यह मुहिम रुकेगी नहीं. उन्होंने शराब के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और शासन से मांग की कि प्रस्तावित शराब भट्टी का स्थल तत्काल निरस्त किया जाए.
ग्राम पंचायत खम्हरिया की सरपंच श्रीमती श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर ने कहा कि गांव की महिलाएं सजग हैं. लेकिन हर किसी को यह समझना होगा कि शराब से सिर्फ परिवार नहीं. पूरा समाज बर्बाद होता है. भट्टी खुलने से पहले हमें जागरूकता के जरिए ही गांव को बचाना होगा.
मड़ई सरपंच फिरत अनंत ने कहा कि जब नारी शक्ति जागृत होती है. तो हर बदलाव संभव होता है. उन्होंने कहा कि आज नशे के सौदागर बहुत ताकतवर हो गए हैं. लेकिन जनता की एकजुटता से ही इस बुराई को खत्म किया जा सकता है. इस दौरान सोंठी सरपंच नीमा वस्त्रकार, लुतरा सरपंच चंद्रमणि मेरावी, उड़ागी सरपंच खगेश्वरी भारती, जुहली सरपंच चंदेश्वरी त्रिभुवन सिंह पोर्ते और बनियाडीह सरपंच कविता सिदार ने भी एक स्वर में कहा कि शासन द्वारा भट्टी खोलना ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.
खम्हरिया बस स्टैंड चौक पर शराब भट्टी खुलने की खबर ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान पूरी तरह सार्वजनिक और रिहायशी इलाका है. जहां पास ही हायर सेकेंडरी स्कूल, बैंक, हॉस्पिटल और कई शासकीय संस्थाएं संचालित हैं. यहां सुबह-शाम भीड़ रहती है. छात्र-छात्राओं और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में अगर इस स्थान पर शराब दुकान खोली जाती है तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. ग्राम पंचायत खम्हरिया की सरपंच ने ग्रामवासियों की तरफ से कलेक्टर को आवेदन पत्र भेजकर प्रस्तावित शराब दुकान स्थल को तत्काल रद्द करने की मांग की है.
गुरुवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि शासन अगर इस स्थल पर शराब भट्टी खोलता है तो लोग सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से वैकल्पिक स्थल तलाशने की अपील की है.
इस मौके पर श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया देवेश शर्मा जनपद सदस्य लूथरा, नीमा वस्त्रकार सरपंच सोंठी, फिरत अनंत सरपंच ग्राम पंचायत मड़ाई, चंद्रमणि मेरावी सरपंच ग्राम पंचायत लूथरा, खगेशवरी सरपंच ग्राम पंचायत उड़ागी, चंदेश्वरी त्रिभुवन सिंह पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत जुहली, कविता सिदार सरपंच ग्राम पंचायत बनियाडीह, बुधवारा साहू उपसरपंच खम्हरिया. नारायण सिंह मेरावी पंच लुतरा. ईश्वर सिंह, बिधुन सिंह, परस राम कैवर्त, संतोष साहू खम्हरिया समेत ढेर साड़ी लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



