पिता और भाई ने मिलकर नाबालिग को उतारा मौत के घाट, बेटी के साथ अफेयर का शक बना कत्ल की वजह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

A father and brother killed a minor girl, suspecting an affair with their daughter, and arrested both accused.

पिता और भाई ने मिलकर नाबालिग को उतारा मौत के घाट, बेटी के साथ अफेयर का शक बना कत्ल की वजह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

कांकेर/भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या मामले में दो महीने बाद पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बेटी के साथ प्रेम संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था. पूरा मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम गुमडीडीह का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून 2025 को ग्राम गुमडीडीह में पेड़ के नीचे एक नाबालिग का शव मिला था. जिसके गले में गमछे का फांसी का फंदा था और उसी गमछे का आधा भाग पेड़ की डंगाल पर लटक रहा था. गमछा फटने से मृतक का शव जमीन पर गिर गया था. मृतक की पहचान नाबालिग देवलू राम सोरी उम्र 17 साल के रुप में हुई थी. परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर दुर्गूकोंदल पुलिस ने मामले की जांच शुरु की.
जांच में पता चला कि आरोपी की बेटी और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध की वजह से नाराज बाप-बेटे ने नाबालिग का कत्ल कर दिया और खुदकुशी का रुप देने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. आरोपियों के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी श्याम लाल गोटा पिता सुखूराम गोटाउम्र 42 साल और भूपेन्द्र गोटा पिता श्याम लाल उम्र 22 साल दोनों निवासी गुमडीडीह को गिरफ्तार किया और अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. यह मामला नाबालिगों की सुरक्षा और पारिवारिक विवाद में हिंसा के खतरों को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t