अमेरिका में 14,000 से अधिक एयरपोर्ट्स, भारत से 100 गुना ज्यादा...
नई दिल्ली : पिछले दस साल में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या लगभग दोगुना हो चुकी है। लेकिन भारत की एविएशन इंडस्ट्री को अभी लंबा रास्ता तय करना है। यदि भारत की तुलना अमेरिका से की जाए तो अमेरिका में 14,000 से अधिक एयरपोर्ट्स हैं
नई दिल्ली : पिछले दस साल में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या लगभग दोगुना हो चुकी है। लेकिन भारत की एविएशन इंडस्ट्री को अभी लंबा रास्ता तय करना है। यदि भारत की तुलना अमेरिका से की जाए तो अमेरिका में 14,000 से अधिक एयरपोर्ट्स हैं जबकि भारत में यह संख्या अभी करीब 150 है। यह स्थिति भी तब है जब सरकार ने दिश में एयर ट्रैवल का इन्फास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। भारत की आबादी 1.4 अरब है और हमारे पास 500 विमान हैं। दूसरी ओर अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है।
अमेरिका की एक एयरलाइन साउथवेस्थ एयरलाइन के पास 1000 से अधिक विमान हैं जबकि यह अमेरिका की सबसे बड़ी एयरलाइन नहीं है। अगर हमें अमेरिका की एक एयरलाइन के साथ मुकाबला करना है तो विमानों की संख्या दोगुना करनी होगी। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो है। यह रोजाना 1,800 से अधिक उड़ाने संचालित करती है। देश के घरेलू बाजार में इसकी 58 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन दुनिया में रोजाना उड़ान संख्या के हिसाब से देखें तो इंडिगो आठवें नंबर पर है।

दुनिया की सबसे बिजी एयरलाइंस में से चार अमेरिका की हैं। टॉप 10 की बात करें तो इसमें चीन की तीन एयरलाइन कंपनियां शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिकन एयरलाइन है जो रोजाना 5,483 उड़ानें संचालित करती है। दूसरे नंबर पर अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस है। यह कंपनी रोजाना 4,629 उड़ानें संचालित करती है। तीसरे नंबर पर अमेरिका की ही यूनाइटेड एयरलाइंस रोजाना 4,213 ऑपरेट करती है। अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस रोजाना 4,080 उड़ानें संचालित करती हैं जो इंडिगो से करीब ढाई गुना ज्यादा है।(एजेंसी)



