भुइयां एप में छेड़छाड़ कर किसानों की जमीन के नाम पर लिया लोन, 1 और आरोपी गिरधर पकड़ाया, नाबालिग समेत अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
One more accused took loans in the name of farmers' land by tampering with the Bhuiyan app. Girdhar was arrested, and 10 accused, including a minor, have been arrested so far.
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने राजस्व विभाग के ‘भुईयां’ पोर्टल में छेड़छाड़ के मामले में एक और आरोपी गिरधर बंजारे को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक एक नाबालिग सहित कुल 10 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाहन्दा के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर भुइयां एप में फर्जी बटांकन और फर्जी खसरा नम्बर बनाकर पोर्टल में छेड़खानी करने के बाद जमीनों के नाम पर लोन लेने वाले गिरोह को पुलिस ने तीन महीने बाद गिरफ्तार किया है. इसकी शिकायत कुम्हारी और अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर सभी शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल अहिवारा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई कि पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी एवं मुरमुंदा में भुइयां सॉफ्टवेयर में आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ कर हैक किया गया और भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का लोन भी निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की पतासाजी की और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भुइयां पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दिनुराम यादव, एस कुमार बंजारे, एनके साहू, अमित कुमार मौर्य और गणेश प्रसाद तंबोली को पूर्व में गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो पता चला कि मुरमुंदा पटवारी का सहायक कार्य करने वाले नाबालिग को आरोपी संजय वर्मा द्वारा प्रलोभन देकर मुरमुंदा पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड मांगकर शासकीय जमीनों से छेड़छाड़ कर छलपूर्वक फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लिया गया.
पुलिस ने बाराद्वार जिला सक्ति निवासी अशोक उरांव की निशानदेही पर रायपुर निवासी कोमल साहू और कोमल के जरिए कौशल फेकर, ओम प्रकाश निषाद, देवानंद साहू, शिवचरण कौशल को भुइयां साफ्टवेयर में काम करने वाले कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश की. ये लोग उनसे पाटवारी का आईडी एवं पासवार्ड, ओटीपी देकर ऑनलाईन पोर्टल में छेड़खानी कराते थे. आरोपी शिवचरण कौशल के खिलाफ इसी तरह के अन्य मामले चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा में जुर्म दर्ज है. आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था.
जिसके बाद आरोपी एन के. साहू, अमित कुमार मौर्य, गणेश प्रसाद तम्बोली को गिरफ्तार किया गया था उक्त आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि अशोक उराव, द्वारा पटवारी का यूर्जर आईडी एवं पासवार्ड़ एवं ओटीपी नं. दिया जाता पता चलने पर अशोक उराव, एवं अन्य सहयोगी कोमल साहू, कौशल फेकर, ओम प्रकाश निषाद, देवानंद साहू, शिवचरण कौशल को दिनांक 25.11.2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
विवेचना क्रम में आरोपी गिरधर बंजारे को भूईया साफ्टवेयर में पाटवारी का यूजर आईडी एवं पासवार्ड़ ओटीपी देकर ऑनलाईन पोर्टल में छेड़खानी के आरोप में को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर पेश किया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना नंदनी नगर एवं एसीसीयू की अहम भूमिका रही.
नाम आरोपी
1. गिरधर बंजारे उर्फ अमन बंजारे, उम्र 33 साल जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



