नशेड़ी गुरुजी का शर्मनाक कारनामा, स्कूल जा रहे छात्र पर कार चढ़ाने की कोशिश, गाली-गलौज और धमकी का आरोप, शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

Shameful act of a drunk teacher, tried to run over a student going to school with his car, accused of abusing and threatening, FIR lodged against the teacher

नशेड़ी गुरुजी का शर्मनाक कारनामा, स्कूल जा रहे छात्र पर कार चढ़ाने की कोशिश, गाली-गलौज और धमकी का आरोप, शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर के शिशु मंदिर विद्यालय के एक छात्र ने स्थानीय शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र देवांश ध्रुव ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उसने शिक्षक द्वारा शराब के नशे में कार से कुचलने की कोशिश, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. यह घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुई, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र देवांश ध्रुव के अनुसार वह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था. तभी शासकीय ठाकुर दलजंगन स्कूल में पदस्थ शिक्षक खोवा दीवान शराब के नशे में कार चलाते हुए आया और जानबूझकर उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की. जब छात्र ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसे भद्दी गालियां दीं और मारपीट करने की भी कोशिश की.
छात्र का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद देवांश ने हिम्मत दिखाते हुए फिंगेश्वर थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरु कर दी गई है. जल्द ही आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जाएगी और मेडिकल जांच भी कराई जा सकती है. ताकि शराब सेवन की पुष्टि हो सके.
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय शिक्षक नशे में था. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छात्र को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और परिजनों को खबर किया. इसके बाद परिजन छात्र को लेकर सीधे फिंगेश्वर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.
फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. इस घटना से क्षेत्र में अभिभावकों और छात्रों के बीच रोष फैल गया है। कई लोगों का कहना है कि अगर शिक्षक ही इस तरह के आचरण में शामिल पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.
गौरतलब है कि शिक्षकों पर शराब सेवन के आरोप नई बात नहीं हैं. लेकिन स्कूल समय या छात्रों के बीच इस तरह के मामले सामने आना बेहद चिंता का विषय है. अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी मांग किया कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.
देवांश ने साफ कहा है कि इस तरह के शिक्षकों से पढ़ाई नहीं. डर फैलता है. अब पुलिस के पास यह एग्जाम कॉपी है. जिसमें उन्हें यह तय करना होगा कि गुरुजी को पास किया जाए. फेल किया जाए या सीधे निलंबन का सर्टिफिकेट थमा दिया जाए.
घटना के बाद से फिंगेश्वर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शिक्षा विभाग का फील्ड वर्क है. जबकि अन्य का मानना है कि यह शिक्षक-छात्र संबंधों का सबसे खराब उदाहरण है. शिक्षा विभाग से भी उम्मीद की जा रही है कि वह इस रोड-टेस्ट पर जल्द कार्रवाई करेगा. वरना ऐसे गुरुजी शिक्षा की गाड़ी को कहीं भी मोड़ सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB