बायसन ने 3 ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, युवक का फाड़ा पेट, हमले से 1 ग्रामीण की मौत, 2 महिलाएं घायल, तीन गांव में डर का माहौल

A bison fatally attacked three villagers, tearing the stomach of a young man. One villager died and two women were injured, creating an atmosphere of fear in three villages.

बायसन ने 3 ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, युवक का फाड़ा पेट, हमले से 1 ग्रामीण की मौत, 2 महिलाएं घायल, तीन गांव में डर का माहौल

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है. बारनवापारा के वन विकास निगम रवान क्षेत्र में बायसन का तांडव देखने को मिला. तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीणों पर बायसन ने अचानक हमला कर दिया. अलग-अलग हमलों में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. हमला इतना खतरनाक था कि युवक का पेट पूरी तरह फट गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बार नवापारा क्षेत्र में जंगली बायसन (गौर) के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी. सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक ही घंटे में बायसन ने तीन अलग-अलग गांवों में हमला कर एक ग्रामीण की जान ले ली. जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है.
पहली घटना ग्राम गजराडीह में हुई. जहां देवेंद्र साहू पिता पांडव साहू उम्र 46 साल पर बायसन ने अचानक हमला कर दिया. देवेंद्र सुबह अपने काम से निकले थे. तभी बायसन ने उन पर सींग से हमला कर दिया. हमले में उनके पेट पर करीब 4 से 5 इंच गहरा घाव हो गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई. घटना से गांव में शोक की लहर है.
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई. परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी रवान द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25,000 प्रदान की गई. साथ ही शासन के प्रावधान अनुसार मृतक के परिवार को देय क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

दो घटना गजराडीह, मुरुमडीह और रवान क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां घायल महिलाओं के जांघ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. जिनमें कई टांके लगाने पड़े हैं. घायल महिलाओं के नाम पंचबाई और गायत्री यादव बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा है कि वन विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. वन क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों में जाते समय सावधानी बरतें एवं वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t