नसबंदी ऑपरेशन के 2 दिन बाद महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, पेट फूलने और टांके फटने से हालत नाजुक, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

2 days after sterilization operation, woman's health suddenly deteriorated, condition critical due to bloating and bursting of stitches, husband pleaded for justice

नसबंदी ऑपरेशन के 2 दिन बाद महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, पेट फूलने और टांके फटने से हालत नाजुक, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

कोरबा : कोरबा जिला के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता के पति ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है.
रायगढ़ जिले के ग्राम गेरसा निवासी घासीदास महंत ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता महंत उम्र 31 साल का नसबंदी कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला पहुंचा था. डॉक्टर ने जांच के बाद नसबंदी की.
नसबंदी के दो दिन बाद ही पेट फूलने और दर्द की जानकारी डॉक्टरों को दी गई. डॉक्टर ने दवाई दी. लेकिन राहत नहीं मिली और तबीयत बिगड़ती चली गई. इसके बाद परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, सिटी स्कैन सहित अन्य जांच के बाद पता चला कि नसबंदी सही नहीं हुई. इसके बाद नसबंदी का टांका फट गया. वर्तमान में महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है.
घासीदास ने बताया कि नसबंदी के बाद से पेट की परेशानी से परेशान पत्नी का इलाज कराने के लिए करीब चार लाख रुपए खर्च हो चुके हैं. लेकिन परेशानी अभी तक दूर नहीं हो सकी है. इलाज में जेवर, दोपहिया वाहन सहित अन्य सामान बिक गए. इससे आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ रहा है. इसे लेकर घासीराम ने स्वास्थ्य विभाग से मुआवजा की मांग की है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरु कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB