अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाज़ुक, इलाज जारी, हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस

An unknown vehicle hit a middle-aged man walking on foot, his condition is critical, treatment is ongoing, the driver fled with the vehicle after the accident, police are searching for him.

अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाज़ुक, इलाज जारी, हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस

तखतपुर : मनियारी पुल एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना. जहां पैदल जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अधेड़ के पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 10 निवासी गणेश धुरी उम्र 52 साल पैदल मनियारी पुल पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गणेश धुरी सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट आई.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल तखतपुर पेट्रोलिंग टीम को खबर दी. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अधेड़ को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर कर दिया.
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की जांच शुरु कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मनियारी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
मनियारी पुल पर बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पुल पर न तो पर्याप्त रोशनी है. न ही स्पीड कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम.. आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी अब जानलेवा साबित हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t