कांस्टेबल पर 80 हजार की रिश्वत का आरोप, पीड़ित युवक ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Constable accused of demanding 80,000 rupees bribe; victim appeals to SP for justice; police practices questioned

कांस्टेबल पर 80 हजार की रिश्वत का आरोप, पीड़ित युवक ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

जांजगीर चांम्पा : एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी है. आरोप है कि भाई से जुड़े मामले में कार्रवाई कराने एसपी कार्यालय पहुंचे थे. जहां उनकी मुलाकात कांस्टेबल विनोद दिवाकर से हुई. आरोप है कि दिवाकर ने 80 हजार रुपए ले लिया.
शिकायतकर्ता टी.आर. साहू ने शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने भाई से जुड़े मामले में कार्रवाई कराने एसपी कार्यालय पहुंचे थे. आरोप है कि दिवाकर ने पहले 30 हजार रुपए और बाद में 50 हजार रुपए कुल मिलाकर 80 हजार रुपए ले लिया.
पीड़ित युवक ने कहा कि कांस्टेबल ने धमकाकर पैसे लिया. थक हारकर उसने एसपी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं कांस्टेबल ने आरोप को नकारते हुए झूठा और निराधार बताया है. फिलहाल पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि शिकायत पर आगे क्या कदम उठाया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t