छत्तीसगढ़ी गानों में अश्लीलता को लेकर राज्य के कलाकारों में गहरी नाराजगी, सड़क पर उतरे कलाकार, थाने के बाहर प्रदर्शन, 22 के खिलाफ शिकायत

Deep resentment among the artists of the state over obscenity in Chhattisgarhi songs, artists took to the streets, protested outside the police station, complaint against 22

छत्तीसगढ़ी गानों में अश्लीलता को लेकर राज्य के कलाकारों में गहरी नाराजगी, सड़क पर उतरे कलाकार, थाने के बाहर प्रदर्शन, 22 के खिलाफ शिकायत

रायपुर : छत्तीसगढ़ी गानों में अपसंस्कृति और अश्लीलता को लेकर राज्य के कलाकारों में गहरी नाराजगी है. छालीवुड में बढ़ते इस विकृति को रोकने के लिए कलाकार अब सड़क पर उतर आए हैं.
बुधवार की रात बड़ी तादाद में गीतकारों ने, गायकों ने, कवियों ने और युवाओं ने सिविल लाइन थाने के बाहर प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया और अश्लीलता परोसने वाले 22 गीतकार, गायक, कलाकार, निर्माता के खिलाफ थाने में शिकायत की है.
राज्य अलंकरण पुरुस्कार प्राप्त, प्रदेश के नामचीन कवि और गीतकार मीर अली मीर ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपना गौरवशाली इतिहास है. यहां की भाषा, यहां की कला और संस्कृति गीतों और फिल्मों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति विरासत को दिखाने का प्रयास किया जाता है. लेकिन कुछ कुमानसिकता के कलाकारों और लोगों की वजह से छालीवुड को बदनाम करने की साजिशें भी हो रही है.
उन्होंने कहा कि भोजपुरी में जिस तरह से अश्लील गानों को बढ़ावा जाता है. वैसे ही प्रयास इन दिनों छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है. यही वजह है कि आज हमने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज कराया.
छ्त्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष दिलीप मिरी कि माने तो छत्तीसगढ़ी गीतों में अश्लीलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राज्य की संस्कृति को, लोककला को बदनाम करने का प्रयास जिनके द्वारा भी किया जा रहा है. उन्हें चेतावनी दी जाती है. कि वे सुधर जाएं. नहीं तो सबक सिखाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हम प्रशासन और सरकार से भी यह मांग करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लें और समय रहते कड़े कदम उठाएं.
बतादे कि सिविल लाइन थाने के बाहर प्रदर्शन में बड़ी तादाद\ में युवा, कवि, गीतकार और पत्रकार शामिल हुए इस दौरान सभी ने यह तय किया कि उनका अश्लीलता के खिलाफ आंदोलन और जन जागरण आगे भी जारी रहेगा. साथ ही बतादे कि जिन 22 लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है. उनमें प्रमुख रूप से चर्चित एल्बम गीतकार-कलाकार दबा बल्लू फेम किसन सेन का नाम भी शामिल है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB