पुल पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा-पिकअप की टक्कर में ड्राइवर और हेल्पर की मौत, एक घायल, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया हाइवा चालक

A horrific road accident on a bridge, the driver and helper died in a collision between a truck and a pickup, one injured, the truck driver was rescued after much effort.

पुल पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा-पिकअप की टक्कर में ड्राइवर और हेल्पर की मौत, एक घायल, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया हाइवा चालक

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी इलाके में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. केंदई हसदेव पुल के पास हाइवा और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसा इतना तेज और जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा वाहन में चावल लदा हुआ था. जबकि पिकअप वाहन में सब्जियों का सामान भरा हुआ था. तेज रफ्तार के कारण हाइवा ने हसदेव पुल के मोड़ पर पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर पुल के अगले मोड़ पर जा टकराया.
इस हादसे में हाइवा वाहन के चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक चालक की पहचान विनोद यादव के रुप में हुई. जो वाहन का मालिक भी बताए जा रहे हैं. वहीं पिकअप वाहन का चालक गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. टक्कर के बाद दोनों वाहनों से सामान सड़क पर बिखर गया. हाइवा से चावल की बोरियां और पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर फैल गईं. इस कारण सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल चालक की मदद की.
घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि हाइवा का चालक वाहन में फंसा हुआ था. पुलिस और स्टाफ ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ और आसपास का क्षेत्र नियंत्रण में आया.
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को खबर दे दी गई है. पोस्टमार्टम और परिजनों की खबर के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शवों को मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है. हादसे के कारण को लेकर पुलिस जांच कर रही है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गति, पुल के मोड़ की कठिनाइयां और वाहन का नियंत्रण खोना असल वजह माने जा रहे हैं. पुलिस ने क्षेत्र के अन्य वाहन चालकों को सावधानी बरतने और तेज गति से बचने की सलाह दी है.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि केंदई हसदेव पुल पर पहले भी छोटे-मोटे हादसे होते रहे हैं. इसके चलते पुल पर सावधानी और संकेतों की कमी एक बड़ा जोखिम बन गया है. प्रशासन ने भी इस इलाके में आगामी दिनों में सड़क सुरक्षा उपाय और चेतावनी बोर्ड लगाने की योजना बनाई है. हादसे के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ राहगीरों ने बताया कि हादसा इतनी भयावह था कि देखकर सभी के होश उड़ गए. सड़क पर फैलते चावल और सब्जियों की वजह से वाहन चालक और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB