रायपुर में अब बाइक के साथ हेलमेट खरीदना जरुरी, अवहेलना पर शोरुम संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द, SSP ने जारी किया आदेश

It is now mandatory to buy a helmet along with the bike in Raipur, showroom operators' license will be cancelled in case of non-compliance, SSP issued order

रायपुर में अब बाइक के साथ हेलमेट खरीदना जरुरी, अवहेलना पर शोरुम संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द, SSP ने जारी किया आदेश

रायपुर : सड़क हादसों में हो रही मौतों पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी दोपहिया वाहन शोरुम संचालकों को पत्र जारी कर यह जरुरी कर दिया है कि अब हर नई गाड़ी की बिक्री के साथ एक हेलमेट भी अनिवार्य रुप से बेचा जाएगा. इस नियम की अवहेलना करने वाले शोरुम संचालकों पर व्यवसाय प्रमाण पत्र के निलंबन से लेकर उसे रद्द करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर जिला में सड़क हादसों में दोपहिया चालकों की सिर पर चोट लगने से हो रही लगातार मौतों पर नियंत्रण की दिशा में रायपुर पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से हेलमेट जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही भी कर रही है. समय-समय पर कई संस्थानों की मदद से हेलमेट वितरण भी किया गया. पुलिस की 7 महीने में बिना हेलमेट पर 20495 कार्यवाही और जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन के बाद भी लोग अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर न होकर बिना हेलमेट दोपहिया चलाते हैं. मोटरयान अधिनियम की धारा 1989 के नियम 138 में यह प्रावधानित किया गया है कि दोपहिया वाहन विक्रेता, हर दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट भी अनिवार्य रुप से विक्रय करेगा और इस नियम का पालन नही करने पर वाहन विक्रेताओं के खिलाफ मोटरयान नियम 1989 के नियम 33 से 44 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी. जिसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र का निलंबन और रद्द करने जैसे कार्यवाही की जा सकेगी.
दोपहिया चालकों को अनिवार्य रुप से हेलमेट धारण कराने प्रेरित करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दोपहिया वाहन विक्रेताओं को वाहन के साथ हेलमेट बेचने के लिए पत्र जारी किया गया है. दोपहिया वाहन विक्रेताओं से अपील है कि सुरक्षा उपकरणों को अनिवार्य रुप से विक्रय करें.
अपील:- रायपुर पुलिस दोपहिया चालकों से अपील करती है कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य धारण करें. सड़क हादसों में सिर पर चोट लगने से 7 महीने में ही 190 दोपहिया चालक और सवार व्यक्ति की मौत हो गयी है. कब किस समय हादसा हो जाए यह कोई नही जानता. लेकिन सुरक्षा उपकरणों को धारण करने से जान का बचाव हो सकता है. जो खुद के हाथों में है. घर पर हमारा कोई प्रतीक्षा कर रहा है. उनकी चिंता कर उनके लिए वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर पहने. समझदारी दिखाए. हेलमेट पहने, सुरक्षित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t