एक ही दिन में तेंदुए का दो बार हमला, महिला को आई गंभीर चोटें, बाल-बाल बचा युवक, दोनों घायलों का इलाज जारी, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में डर का माहौल
Leopard attacks twice in a single day, woman seriously injured, youth narrowly escapes, both injured continue to be treated, forest department alert, villagers in fear
गरियाबंद : गरियाबंद वन परिक्षेत्र के बेनकुरा सर्कल में एक ही दिन तेंदुए के दो हमलों से क्षेत्र में दहशत फैल गई. अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. महिला को गंभीर चोटें आई हैं. जबकि पुरुष को मामूली चोट लगी है. फिलहाल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बेनकुरा सर्कल के कमार ग्राम कुचेना, कोटरी छापर निवासी शांति बार कमार देर रात शौच के लिए घर के बाहर बड़ी में गई थीं. इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. हमले में महिला के कान, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं. घटना की खबर मिलने पर वन विभाग की टीम ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वन विभाग द्वारा परिजनों को प्राथमिक राहत के रूप में एक हजार रुपये की नगद सहायता दी गई है.
वहीं इसी दिन सुबह बेनकुरा सर्कल के ग्राम खट्टी में भी तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. हालांकि इस हमले में व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई. इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
लगातार दो हमलों के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल है. वन विभाग ने लोगों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



