बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात पहुंचे राजिम के विधायक रोहित साहू, बारातियों का बढ़ाया उत्साह, बारात में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

Rajim MLA Rohit Sahu arrived at the wedding procession on a bullock cart, boosting the enthusiasm of the wedding guests, and a glimpse of Chhattisgarhi culture was seen in the procession.

बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात पहुंचे राजिम के विधायक रोहित साहू, बारातियों का बढ़ाया उत्साह, बारात में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

राजिम : छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू की बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे.
ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया. विधायक साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे. यहां से बारात प्रस्थान के समय उन्होंने पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए बैलगाड़ी की सवारी चुनी. पूरे रास्ते छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और बाजों के बीच विधायक का यह सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहाअपने विवाह के इस खास मौके पर विधायक की उपस्थिति और पारंपरिक शैली से अभिभूत होकर दूल्हा डोमन ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे विधायक साहू जी ने इस विवाह को इतना यादगार बना दिया, उनके साथ बैलगाड़ी में बैठकर बारात जाना मेरे जीवन का सबसे अनमोल क्षण रहेगा, उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को पीछे रखकर जिस तरह एक अभिभावक का फर्ज निभाया और हमारी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है,
इस पूरी यात्रा के दौरान ग्राम रावंड़ से लेकर परसदा जोशी तक ग्रामीणों ने जगह-जगह इस भव्यता को निहारते रहे, लोगों का कहना था कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देखा गया है, बारात में छत्तीसगढ़ी बाजा, मोहरी और पारंपरिक गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया, यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि विकास की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी अगर इंसान अपनी जड़ों को याद रखे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है, अपने विवाह के इस खास अवसर पर विधायक की उपस्थिति और पारंपरिक शैली से अभिभूत होकर दूल्हा डोमन ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे विधायक ने इस विवाह को इतना यादगार बना दिया, उनके साथ बैलगाड़ी में बैठकर बारात जाना मेरे जीवन का सबसे अनमोल क्षण रहेगा, उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को पीछे रखकर जिस तरह एक अभिभावक का फर्ज निभाया और हमारी पुरानी परंपरा का निर्वहन किया उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है,
इस पूरी यात्रा के दौरान ग्राम रावंड़ से लेकर परसदा जोशी तक ग्रामीणों ने जगह-जगह इस भव्यता को निहारते रहे, लोगों का कहना था कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देखा गया है, बारात में छत्तीसगढ़ी बाजा, मोहरी और पारंपरिक गीतों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया, यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि विकास की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी अगर इंसान अपनी जड़ों को याद रखे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है,
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अनूठे विवाह समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, नेहरू साहू जनपद पंचायत प्रतिनिधि, मनीष हरित पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,पार्षदगण अकाश राजपूत, बलराम निषाद, भारत यादव, सुरेश पटेल,ईश्वर साहू,ओमप्रकाश, राकेश साहू, दीपक साहू,द्वारिका साहू, युगलकिशोर,खिलेश्वर साहू, प्रीतम साहू, मनोज यादव, तुकेश साहू, हिरा साहू, डिगेश साहू, पन्ना साहू,बेदराम निषाद,किशोर साहू सहित वर पक्ष के सभी परिजनों की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB