पुजारी को दो बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका का पति बना रोड़ा, उतारा मौत के घाट, आरोपी विवेक दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Priest fell in love with the mother of two children girlfriends husband became an obstacle killed her 3 accused including accused Vivek Dubey arrested

पुजारी को दो बच्चों की मां से हुआ प्यार, प्रेमिका का पति बना रोड़ा, उतारा मौत के घाट, आरोपी विवेक दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर : घाना स्थित मंदिर के एक पुजारी पर हत्या का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि पुजारी विवेक दुबे को मंदिर में पूजा करने पहुंची एक महिला से प्यार हो गया. जिसके बाद पुजारी ने महिला के सामने शादी का प्रपोजल रखा था. जिसे महिला ने मना कर दिया था. इसके बाद महिला के पति मुकेश झारिया की हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पुजारी विवेक दुबे उम्र 22 साल घाना के एक मंदिर में पूजा कराता था. वह मंदिर में ही रहता था. वहां मृतक मुकेश झारिया की 39 साल की पत्नी अक्सर हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने आती थी. 
पूजा पाठ के दौरान पुजारी को पता चला की मृतक की पत्नी कई सालों से पति से अलग होकर यहां रह रही है. पुजारी ने पहले उससे दोस्ती की और जान पहचान बढ़ायी. फिर देखते-देखते ही मुकेश की बीवी और पुजारी की दोस्ती प्यार में बदल गई. पुजारी ने मृतक की पत्नी से शारीरिक संबंध भी बनाए.
बताया जा रहा है कि महिला के पति मुकेश के साथ कुछ अनबन चल रही थी, जिससे वह अपने पति से अलग रह रही थी. 
पुजारी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन महिला ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उसके पति का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था. लेकिन अब उसका पति बदल गया है और वह अब अपने पति के साथ ही रहेगी.
इसके बाद पुजारी को ये एहसास होने लगा कि एक न एक दिन प्रेमिका का पति उसे यहां से वापस ले जा सकता है. जिसकी वजह से उसकी प्रेमिका को बरगी जाना पड़ेगा. इस बात को सोचकर उसने शादीशुदा प्रेमिका के पति को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
प्यार में पागल पुजारी ने अपने दो दोस्तों को साथ में लेकर 50 किलोमीटर दूर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा. यहां आकर उसने युवती के पति मुकेश झारिया की हत्या कर दी. पुलिस को शक न हो इसलिए पुजारी रोजाना की तरह मंदिर में आकर पूजा पाठ करने लगा.
3 अगस्त की सुबह निगरी तिराहे पर झोपड़ीनुमा घर के बाहर मुकेश झारिया का शव मिला था. मुकेश के सिर, सीने और पेट में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी. मुकेश तिराहे पर ही एक झोपड़ी में रहता था. कोई काम धंधा ना होने के कारण पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कई साल पहले घाना स्थित मायके में जाकर रहने लगी थी.
पुलिस ने मामले की जांच में सर्विलांस कैमरे की वीडियो फुटेज निकालना शुरु किया. इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध विजुअल मिले. इसकी शिनाख्त कराई गई तो पुलिस को आरोपी विवेक दुबे के बारे में पता चला. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल भी खंगाला और विवेक सहित उसके 2 दोस्तों मयंक त्रिपाठी और संजय चौधरी को गिरफ्तार कर कत्ल के आरोप में जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने हत्या करने की बात भी कबूल की है.
तकनीकी माध्यम की मदद से धराए आरोपी
बरगी थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने बताया कि "अपराध करने वाला कहीं न कहीं कोई गलती जरुर करता है. इस मामले में भी आरोपियों ने खुद को छिपाने की बहुत कोशिश की थी. लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाज नहीं था कि इस दूर-दराज इलाके में भी सर्विलांस कैमरे लगे होंगे. तकनीकी माध्यमों ने इन आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद की."
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb