पैरा में छिपाकर रखे गए तेन्दुए के नाखून, पंजे काटने वाले मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, हत्या या हादसा, वन विभाग की जांच जारी

Three more accused arrested in the case of leopard nails and claws hidden in Para; murder or accident, Forest Department investigation underway

पैरा में छिपाकर रखे गए तेन्दुए के नाखून, पंजे काटने वाले मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, हत्या या हादसा, वन विभाग की जांच जारी

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिला की उत्तर सिंग़पुर वन परिक्षेत्र मोहंदी के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के कोरगांव से लगे कनडबरा की जमीन पर अवैध कुएं में 22 दिसंबर को 1 साल का तेंदुआ दोपहर 12 बजे बेलरदोना के चरवाहा द्वारा गिरा हुआ देखा गया. उन्होंने गांव के गणमान्य नागरिकों को खबर दी. जिस पर वन विभाग की टीम तेंदुआ को कुएं में नहीं पाया.
जिसके बाद वन अमले द्वारा आसपास के वन क्षेत्र में सघन निरीक्षण और पतासाजी की गई. जिसके परिणामस्वरुप उक्त तेंदुआ आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23 ग्राम कोरगांव (कनडबरा) में मृत हालत में मिला. निरीक्षण के दौरान मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे कटे हुए पाए गए. जिससे अवैध शिकार की आशंका प्रकट हुई. और खोजबीन करने पर नजदीक में तेंदुआ का शव देखा गया. जिसमें तेंदुआ के चारों पंजा गायब दिखे जिस पर शिकार होने का अंदेशा जताया गया.
डॉग स्क्वाड के जरिए खोजबीन शुरु की गई. जिसमें कोरगांव के युवक गोवर्धन पटेल पिता आत्माराम पटेल, आयु 35 साल के कब्जे से पैरा में छिपाकर रखे गए तेंदुए के नाखून और पंजे तथा पंजे काटने में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए.
आरोपी से पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा जुर्म कबूल किया गया. उक्त कृत्य के आरोप में आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14907/02 दिनांक 22.12.2025 दर्ज कर तत्काल रात्रिकालीन गहन जांच शुरु की गई.
जांच के लिए उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व से डॉग स्क्वाड की मदद ली गई. वन परिक्षेत्र अंतर्गत दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14907/02 में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई. इसके अलावा इस वन अपराध में संलिप्तता की संभावना के दृष्टिगत 2 अन्य व्यक्तियों हेमचंद बेलरदोना और श्यामलाल कोरगांव से भी पूछताछ की गई. जो घटना को जानते हुए भी छुपाने की और गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे. प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत की वजह कुएँ में डूबना मालूम होती है. चूँकि तेंदुआ अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है. इसलिए नियमानुसार 3 सदस्यीय पशु चिकित्सकों के दल द्वारा शव परीक्षण कराया गया.
पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के अवयव फॉरेंसिक जांच के लिए जबलपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही तेंदुए की मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
वन विभाग के अधिकारियों ने तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर तीनों को जेल भेज दिया गया है. तेंदुआ के चारों पंजे काटने वाले मुख्य आरोपी के साथ दो लोगों को सह आरोपी बनाया गया है. वन विभाग द्वारा चारों पंजों के साथ 14 नाखून भी बरामद कर ली गई है.
आरोपी
गोवर्धन पटेल पिता आत्माराम पटेल, उम्र 28 साल ग्राम कोरगांव
श्यामलाल पिता सोनहर जाति गोंड उम्र 52 साल ग्राम कोरगांव
हेमचंद पिता बसंत जाति गोंड उम्र 57 साल ग्राम कोरगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t