हिरण का शिकार कर पकाने की तैयारी, मौके पर पहुंच गई पुलिस, वन विभाग ने 5 आरोपियों को दबोचा, ताजा मांस और शिकारी सामान बरामद
Preparations were being made to hunt and cook a deer, police reached the spot, forest department caught 5 accused, fresh meat and hunting equipment were recovered
महासमुंद : महासमुंद जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. पिथौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने हिरण शिकार कांड का भंडाफोड़ किया है. वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शिकारियों में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शिकार किए गए हिरण का मांस काटकर आपस में बांट रहे थे तभी मुखबिर की खबर पर ग्राम गिरना और छिंदौली में एक साथ दबिश दी गई. जहां से पांच आरोपियों को तीन अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वन्य प्राणी चीतल का शिकार किया और उसका मांस आपस में बाँट रहे थे.
वन विभाग ने इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 34, 44 और 51 के तहत जुर्म दर्ज किया. सभी आरोपियों को न्यायालय प्रथम श्रेणी पिथौरा में पेश कर मामला जांच में लिया है.
तलाशी के दौरान आरोपी भोला खड़िया के घर से ताजा हिरण का मांस, रक्तरंजित चटाई और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई. आरोपी की निशानदेही पर कक्ष क्रमांक 228 के समीप घटना स्थल से भी 6.500 किलो मांस, 5.250 किलो जी.आई. तार और बांस की खूंटी जप्त की गई.
इस कार्रवाई की जानकारी मंडलाधिकारी महासमुंद मयंक पांडेय को दी गई, जिनके निर्देश पर संयुक्त वन मंडलाधिकारी पिथौरा यू. आर. बंसत ने सर्च वारंट जारी किया. परिक्षेत्र अधिकारी सालिकराम डड़सेना के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर और वन रक्षकों की बड़ी टीम ने दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार किया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



