पति-पत्नी के बीच विवाद, चिकन बनाने से इंकार पत्नी को पड़ा बड़ा महंगा, पति ने फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरधारी गिरफ्तार

A dispute between husband and wife cost the wife dearly, and the husband's actions will shock you. The accused, Girdhari, has been arrested.

पति-पत्नी के बीच विवाद, चिकन बनाने से इंकार पत्नी को पड़ा बड़ा महंगा, पति ने फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान, आरोपी गिरधारी गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा : रायगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. यहां मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. फिर घटना को आत्महत्या बताने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम गिरधारी पैकरा है.
मिली जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर 2025 की शाम पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गिरधारी पैकरा उम्र 27 साल निवासी काराडेगा पटेलपारा द्वारा थाना लैलूंगा में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई थी. जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
मर्ग क्रमांक 173/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच के दौरान पुलिस द्वारा की गई बारीकी से जांच और शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मौत हत्यात्मक होना स्पष्ट किया गया. जांच में यह तथ्य सामने आया कि 24 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी बिना पूछे मुर्गा लेकर घर पहुंचा. जिस पर पत्नी द्वारा नाराजगी जताए जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की फुंकनी और धारदार परसूल से मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को छुपाने की नीयत से मृतिका को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया और परिजनों और ग्रामीणों को झूठी जानकारी दी. मर्ग जांच में जुर्म का सबूत छुपाने और झूठी सूचना देने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103(1) एवं 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना अधिकारी द्वारा आरोपी से बयान पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की फुकनी और परसूल और अहम सबूत जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया.
आरोपी गिरधारी पैकरा को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm