आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार, आंगन में खेलते समय ले गया उठाकर; बिना चेहरे के मिला शव, गांव में दहशत का माहौल

A man-eating leopard attacked and killed a three-year-old child, snatching him while he was playing in the courtyard; the body was found without a face, creating an atmosphere of terror in the village.

आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया शिकार, आंगन में खेलते समय ले गया उठाकर; बिना चेहरे के मिला शव, गांव में दहशत का माहौल

धमतरी/नगरी : छत्तीसगढ़ में एक आदमखोर तेंदुए का डरावना चेहरा सामने आया है. धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया. जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया. घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया. कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के एक गांव घर के बाहर आंगन में खेलते हुए 3 साल का बच्चा लापता हो गया था. जब गांव के लोगों ने जंगल में खोजबीन तो 400 मीटर बच्चे का शव खून से लथपथ मिला. मासूम बच्चे के चेहरे को आदमखोर तेंदुए ने बुरी तरह जख्मी कर मार दिया था. बच्चे के चेहरे का हिस्सा पूरी तरह गायब था. बच्चे की पहचान देवेश कुमार मरकाम पिता रोशन मरकाम के रूप में की गई है. यह घटना सीतानदी अभ्यारण में गाताबाहरा गांव में हुई.
बच्चे पर हमले की खबर मिलने पर रिसगांव वन परिक्षेत्र के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. देवेश के माता-पिता रोशन मरकाम और संगिता मरकाम का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में चूल्हे नहीं जले, आंगन सूने रहे और हर आंख नम रही. सीतानदी अभ्यारण्य से लगे इस गांव में अब बच्चों को बाहर खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं. गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है. ताकि किसी और घर का आंगन फिर कभी मातम में न बदले. वहीं, डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि बच्चे के चेहरे से ब्लड सैंपल लिया गया है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि किस जानवर ने बच्चे के ऊपर अटैक किया है. वहीं, मृतक बच्चे के परिजनों को 25000 रुपये तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है. पोस्टमार्टम के बाद  5 लाख 75 हजार रुपये की राशि पीड़ित परिवार को सौंपी जाएगी.
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ महीने के अंतराल में तेंदुए के आसपास के क्षेत्र में होने की बात कही जा रही है. जो ठनेही गांव में दो पालतू पशुओं को अपना शिकार बन चुका है और सोंढूर बांध क्षेत्र में भी गांव के पास बैठे हुए पशुओं को उठाकर ले जाने की घटना भी सामने आई है. वहीं दो दिन पहले इलाके में एक बछड़े को तेंदुए ने सामुदायिक भवन के पास से स्थित घर के सामने रात के समय मौत के घाट उतारा था. इसके साथ ही आदमखोर तेंदुए ने गाय को भी जंगल के क्षेत्र में ले जाकर मार गिराया. 
गांव वालों ने कहा कि जिस तरीके से लगातार घटनाएं घटित हो रही है और तेंदुए के पग चिह्न भी जंगल में पाए गए हैं. इससे तेंदुए की मौजूदगी साफ होती नजर आ रही है. फिलहाल तेंदुए के इस आतंक के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है. वन विभाग क्षेत्र में मुनादी करा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t