होटल फोर सीजन्स के मामले ने लिया गंभीर मोड़, सोमा सिंह ने सिपाही पर लगाया जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

Hotel Four Seasons case took a serious turn Soma Singh accused the constable of threatening to kill him and implicate him in a false case

होटल फोर सीजन्स के मामले ने लिया गंभीर मोड़, सोमा सिंह ने सिपाही पर लगाया जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

दुर्ग : दुर्ग जिले में 15 अगस्त को दुर्ग पुलिस के द्वारा होटल फॉर सीजन को सील कर दिया गया था. अब मामला तूल पकड़ते जा रहा है. होटल की मालकिन सोमा सिंह ने दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही राजीव रंजन सिंह पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा उसने उनके पति संजय सिंह से भी अवैध वसूली करनी चाही. जब उन्होंने मना किया तो गाली गलौज कर बीच सड़क में झगड़ा करने लगा.
सोमा सिंह ने कहा दुर्ग पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है. उन्होंने राजीव रंजन के खिलाफ मोहन नगर थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर होटल सील कर दिया. जिस समय उन्होंने होटल सील किया वहां कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां और काफी गेस्ट ठहरे हुए थे. सभी को रात में होटल से निकालकर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाई गई.
उन्होंने बताया कि आरक्षक राजीव रंजन सिंह उनका रिश्तेदार है. सोमा रिश्ते में राजीव रंजन की भाभी लगती है. उन्होंने कहा कि राजीव पहले आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उन लोगों ने उसकी और उसके परिवार की काफी मदद की. इसके बाद जब उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई तो उसने उन्हें धमकी देना शुरु कर दिया. उसने कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दोगे तो उसके पति को झूठे केस में फंसा देगा और जान से मरवा देगा.
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज लॉज वाले से मांगा गया. तो लॉज वाले ने सीसीटीवी फुटेज देने से इंकार कर दिया. इसके चलते ही हम लोगों ने लॉन्च को सील किया था. अब लॉन्च को सील खोल दिया गया है. होटल मालिक और आरक्षक के बीच जो सीसीटीवी फुटेज दिख रहे हैं उसकी जांच की जा रही है. जो दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर जा रहे प्रार्थी को होटल के सामने रोक कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी व कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए होटल को सील कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक गली नंबर 6 वार्ड नंबर 23 दीपक नगर निवासी राजीव रंजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पुलिस विभाग के रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर कार्यरत है. 19 अगस्त को वह अपने साडू भाई के घर भिलाई से राखी बंधवाकर वापस घर आया था. इसके बाद वह अपनी कार नम्बर CG07 CP 5128 से मालवीय नगर चौक होते हुए जा रहा था. तभी उसकी गाड़ी के सामने आरोपी संजय बिहारी अपनी एक्टिवा में कुत्ता लेकर जा रहा था और उसे घूर-घूर कर देख रहा था.
इसके बाद होटल फोर सीजन के सामने खड़ा होकर आरोपी ने कार रोका और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. जब प्रार्थी मारपीट से बचने का प्रयास किया और वीडियो बनाने लगा तो उसी समय संजय बिहारी के तीन अन्य साथी वहां सफेद रंग की टोयोटा कार नम्बर CG07 BZ 0691 से पहुंचे और सभी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की. वही कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
इस मामले में होटल संचालिका सीमा सिंह ने कहा कि राजीव रंजन का हमारे से पारिवारिक संबंध भी है. आए दिन वह पैसा मांगते रहता है. वह 5000 रुपए की मांग कर रहा था. नहीं देने पर वह गाली-गलौज करते हुए केस में फंसा देने की बात कह रहा था. इसी बात को लेकर उसके पति संजय बिहारी का राजीव से विवाद हो गया. हम मदद करने के लिए तैयार थे. लेकिन पुलिस ने होटल को सील कर दिया. वहीं नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि होटल के सामने मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची थी. होटल में लगे कैमरे में सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात पर होटल संचालिका द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही थी. वहां पर मौजूद सबूत नष्ट न हो जाए इसको देखते हुए होटल को सील कर दिया गया. इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb