सरपंच खुद अतिक्रमकारी!, गरीबों का आशियाना उजड़ा, पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाकर जिला प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

The Sarpanch himself is an encroacher! The homes of the poor have been destroyed. The victims have leveled serious allegations and appealed to the district administration for justice.

सरपंच खुद अतिक्रमकारी!, गरीबों का आशियाना उजड़ा, पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाकर जिला प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

गरियाबंद/पाण्डुका : गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक छुरा के ग्राम पंचायत पाण्डुका में कालोनी के पीछे स्थित गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसके मुकाम को तोड़ दिया गया. जिसके वजह से सभी गरीब परिवार आज किराए के मकान पर रहने मजबूर है.
एक तरफ सरकार गरीब परिवारों को आवास की सुवधा मुहैया करा रही है. तो दूसरी तरफ उनके मकान पर बुलडोजर चलाकर उसके आशियाने को तोड़कर उसे बेघर किया जा रहा है. जबकि इन गरीबों के पास उनके अलावा तक किसी भी तरह से आवास नहीं है और आज बेघर होकर गरीब परिवार बेबस की जिंदगी जीने मजबूर हैं.
जिसको लेकर इन परिवारों ने जिला प्रशासन जिला न्यायाधीश से इंसाफ की गुहार लगाकर मदद मांगी है और उचित कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि ग्राम पंचायत पांडुका के सरपंच द्वारा पंचायती राज अधिनियम के विपरीत काम करते हुए खुद अतिक्रमण कर मकान निर्माण किया है. जिस पर तहसीलदार द्वारा किसी तरह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और रसूखदार द्वारा भी उनके द्वारा भी बड़े-बड़े भवन निर्माण कर अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है. जहां प्रशासन उन पर कोई ठोस  कार्रवाई न करना सवालों के घेरे मे है. जो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है
लगता है कि प्रशासन रसूखदार पर मेहरबान है. वही जिन पीड़ित परिवार के मकान पर बुलडोजर चला कर कहर ढहाए गया. आरोप है कि उसे किसी भी तरह से नोटिस चस्पा नहीं की गई. पीड़ितों ने अपना दुखड़ा रोते हुए मीडिया को बताया कि हमें किसी तरह से आखिरी नोटिस नहीं दी गई और जबरदस्ती थाना ले गया और कार्रवाई की गई.
उन्होंने बताया कि मजदूर है किसी भी तरह से छोटी-मोटे काम कर अपने घर  परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. इसके अलावा हमारा और कोई मकान भी नहीं है. तो वही मामले को लेकर मिडिया ने छुरा तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. मामले में जिलाधीश को भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t