जंगली जानवरों का कहर जारी, भालू, तेंदुआ और जंगली सूअर के हमलों में महिला की मौत, तीन घायल; वन विभाग ने की मुआवजे का एलान
Wild animals continue to wreak havoc, woman killed, three injured in bear, leopard and wild boar attacks; Forest department announces compensation
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आज जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. एक ही दिन में भालू, तेंदुआ और जंगली सूअर के हमलों में एक महिला की मौत हो गई.
धमना गांव में भालू का हमला
धमना गांव में जंगल की तरफ गए एक युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पंडरीपानी में तेंदुआ घर में घुसा
छुरा ब्लॉक के पंडरीपानी गांव में एक तेंदुआ हेमनारायण भुंजिया के घर में घुस आया और एक ग्रामीण थान सिंग भुंजिया पर हमला कर दिया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यह मामला गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र अंतर्गत पंनडरीपानी गांव का है.
लिटीपारा में महुआ बीनते समय हमला
लिटीपारा गांव में महुआ बीनने गए बुजुर्ग भगतराम उम्र 70 साल पर जंगली जानवर ने हमला किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. बुजुर्ग के पैर और हाथ में गहरे जख्म हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
कारीडोंगरी में जंगली सूअर का हमला, महिला की मौत
गरियाबंद जिले के कारीडोंगरी के जंगल में महुआ बीनने गई 45 साल की एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के अनुसार महिला को गहरी चोटें आई थीं और ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही थी. लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
वहीं अस्पताल में मौजूद वन परिक्षेत्र अधिकारी भूखन लाल सोरी ने मृत महिला के परिजनों को तत्काली सहायता राशि के तौर पर 25000 रुपए देने की बात कही और वन अधिनियम के तहत परिजनों को सहायता राशि देने की बात कही.
वन विभाग की प्रतिक्रिया और मुआवजा
इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. मृतक महिला के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. क्योंकि अभी महुआ सीजन है ग्रामीण दूसरों के पहुंचने के पहले ही जंगल जाना चाहते हैं इस कारण अंधेरे में ही जंगल जा रहे हैं और महुआ जानवरों का भी प्रिय फल है. जिसके चलते जंगल में इंसान और जानवरों के बीच द्वंद्व हो रहा है.
ग्रामीणों में भय का माहौल
लगातार हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग अब जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं और वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
वन विभाग की सलाह
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में जाने के दौरान सतर्क रहें और समूह में ही जाएं. महुआ बीनने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि यह फल जंगली जानवरों को भी आकर्षित करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



